विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया हत्याकांड: 48 घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:50 AM (IST)

देवरिया में रामेश्वर तिवारी हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आहत बेटी ने आत्मदाह ...और पढ़ें

मृतक के परिवार के लोगों से वार्ता कर ढांढस बंधाती राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बीच में। जागरण

मृतक के परिवार के लोगों से वार्ता कर ढांढस बंधाती राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बीच में। जागरण

HighLights

  1. रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं।

  2. आहत बेटी ने आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस ने रोका।

  3. परिवार में आक्रोश और गांव में तनाव का माहौल।

संवाद सूत्र, मेहरौना/ लार, देवरिया। आरएसएस के खंड समरसता प्रमुख रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में अपेक्षित कार्रवाई न होने से आहत बेटी शनिवार की सुबह शरीर पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस लेकर आत्मदाह करने दरवाजे की ओर भागी। पीछे मां बचाने के लिए शोर मचाते हुए दौड़ी। वह शरीर में आग लगा पाती इससे पहले ही घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना आग की तरह गांव में फैली तो दरवाजे पर भीड़ जुट गई। स्वजन के मुताबिक घटना के समय घर और रिश्तेदारी से आए अधिकांश पुरुष सदस्य गांव से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बेटी स्नेहा तिवारी ने आत्मदाह का प्रयास किया। मां अमृता तिवारी के शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बचा लिया। घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से स्वजन में आक्रोश और गांव में तनाव का माहौल है।

लार थाना क्षेत्र के भीखमछपरा गांव में गुरुवार शाम पीडब्ल्यूडी की सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदारों ने आरएसएस के लार खंड समरसता प्रमुख रामेश्वर तिवारी पर राड और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रामेश्वर तिवारी ने मेडिकल कालेज ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी अमृता तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने संजय तिवारी, दीपक तिवारी, प्रांजल तिवारी, अभिनित तिवारी, आदित्य तिवारी और निखिल तिवारी समेत 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर चिड़ियाघर के वन्यजीवों को नहीं मिल रहे गोद लेने वाले, योजना पड़ी ठंडी


रविवार से राजस्व विभाग करेगा मापी
घटना के बाद एसडीएम ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया कि रविवार से राजस्व विभाग की टीम भूमि विवाद के मामले में मापी की कार्रवाई शुरू करेगी।

प्रशासन की ओर से परिवार को आश्वस्त किया गया है कि प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आत्मदाह के प्रयास की घटना ने हत्याकांड के बाद परिवार में बने तनाव और आक्रोश को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस की तत्परता से समय रहते एक और गंभीर घटना टल गई।

यह भी पढ़ें- मुंबई रूट पर सफर करने से पहले पढ़ लें यह खबर, 16 ट्रेनें रुक-रुक कर चलेंगी; 10 का बदला रास्ता

बेटी ने आत्मदाह का प्रयास किया था। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। पीड़ित परिवार को अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया गया है कि आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।