देवरिया में पुलिस मुठभेड़, गोवंश तस्करी का वांछित आरोपित पैर में गोली लगने से घायल
देवरिया में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोवंश तस्करी का वांछित आरोपित हेमराज यादव पैर में गोली लगने से घायल हो ...और पढ़ें
-1794893792701_m.webp)
HighLights
पुलिस मुठभेड़ में गोवंश तस्करी का आरोपित हेमराज यादव घायल।
देवरिया पुलिस ने घायल आरोपित को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा।
मौके से अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।
जागरण संवाददाता देवरिया। पुलिस और गोवंश तस्करी के आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला आरोपित हेमराज यादव (20) बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
हालांकि, उसका साथी जैसराज यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, भलुअनी थाने में 16 नवंबर को गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में हेमराज वांछित था। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी जैसराज के साथ बाइक से पकड़ी बाजार से नकदह-फुलवरिया होते हुए बेलडाड़ रोड की तरफ आ रहा है।
इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपितों में से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हेमराज के बाएं पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई। बाइक का नंबर यूपी 52 सीबी 6121 है।
पुलिस टीम पर फायर और अवैध तमंचे की बरामदगी के मामले में भलुअनी थाने में एक अन्य मुकदमा बीएनएस की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के विरुद्ध भटनी थाने में भी गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लवकुश कुमार, उपनिरीक्षक शरदेन्दु तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- देवरिया में पुलिस मुठभेड़: शातिर बदमाश मनीष जायसवाल के पैर में लगी गोली, एक फरार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।