विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में दोहरी लूट का खुलासा, 6 बदमाश हथियार और नकदी सहित गिरफ्तार

Published: Mon, 09 Mar 2026 12:10 PM (IST)

देवरिया पुलिस ने रुद्रपुर क्षेत्र में हुई दो बड़ी लूटपाट की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। डहरौली पेट्रोल पंप सेल्समैन ...और पढ़ें

मामले का खुलासा करती पुलिस। जागरण

मामले का खुलासा करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. रुद्रपुर में पेट्रोल पंप और मोटरसाइकिल लूट का खुलासा।

  2. पुलिस ने छह बदमाशों को हथियार, नकदी सहित दबोचा।

  3. गिरफ्तार बदमाश गोरखपुर के, उन्होंने अपना जुर्म कबूला।

जागरण संवाददाता, देवरिया। रुद्रपुर क्षेत्र के डहरौली स्थित पेट्रोलपंप पर सेल्समैन से नकदी व एक अन्य मामले में व्यक्ति से मोटरसाइकिल लूटने के मामले में रुद्रपुर पुलिस को सफलता मिल गई। दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने असलहा, लूट की मोटरसाइकिल व नकदी के साथ शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए नकद, घटना में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा, पांच कारतूस व दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। सभी बदमाश गोरखपुर जनपद के रहने वाले हैं। रविवार को पुलिस लाइंस सभागार मे एडिशनल एसपी उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने दोनों घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए जानकारी दी।

बताया कि तीन दिसंबर को रुद्रपुर क्षेत्र के करहकोल के समीप तिघरा खैरवा बंधे पर एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल लूटने के अलावा 28 फरवरी को बदमाश डहरौली बुजुर्ग स्थित पेट्रोलपंप के सेल्समैन सचिन से 8440 रुपये असलहे के बल पर लूट कर फरार हो गए थे।

पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सभी छह बदमाशों को शनिवार की रात रुद्रपुर-डाला मार्ग पर लखनाघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाशों में गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गायघाट रगरगंज के रहने वाले गोलू यादव पुत्र जियावन यादव व राहुल साहनी पुत्र संतराज साहनी, गाेरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव के रहने वाले राजन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता, गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रामनगर डुमरी के रहने वाले शिवम सिंह पुत्र मोहन सिंह व नितेश यादव पुत्र लालजी यादव, गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डेरवा डुमरी के रहने वाले रोशन यादव उर्फ छोटू पुत्र रामाकांत शामिल हैं।

पुलिस ने बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर डाला मार्ग पर लखनाघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित गोलू के पास से लूट का 550 रुपये, राजन गुप्ता के पास से घटना में प्रयुक्त एक तंमचा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर व डकैती, लूट का 990 रुपये पुलिस ने बरामद किया।

आरोपित राहुल साहनी के पास से डकैती व लूट का 1450 रुपये व एक पिस्टल 32 बोर, एक कारतूस, अभियुक्त शिवम सिंह के पास से लूट का 440 रुपये व एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस व आरोपित रोशन यादव उर्फ छोटू के पास से डकैती लूट का 1110 रुपये व एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस व आरोपित नितेश यादव के पास से लूट का 360 रुपये व एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- देवरिया में भूलेख खतौनी डेटा में बड़ी गड़बड़ी, लाखों खातेदार प्रभावित

पूछताछ में बदमाशों ने अपना जुर्म कुबूल किया। बताया कि आरोपितों में राहुल साहनी, राजन गुप्ता व रोशन यादव ने मोटर साइकिल लूट कर उसे बेच दिया। इसका मुकदमा एकौना थाना में दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर कोतवाली कल्याण सिंह सागर, उप निरीक्षक श्रीनिवास यादव, उप निरीक्षक कृष्णकांत, उप निरीक्षक अंकित यादव, उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल, रंजीत कुमार, भवरपाल सिंह, मनोज सिंह यादव, गोरखनाथ गौड़, संजय कुमार, अजय कन्नौजिया, पवन चौधरी, धर्मेंद्र मौर्य शामिल रहे।