विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा और लगाया जाम

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 11 Oct 2026 07:56 AM (IST)

देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा कर जाम लगा दिया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत।

  2. मृतका गुड़िया के स्वजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा।

  3. पुलिस बल और अस्पताल अधिकारी स्थिति संभालने मौके पर पहुंचे।

जागरण संवाददाता, देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। मौत की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित स्वजन ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की पत्नी गुड़िया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमएस सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रतिबंधित मांझे ने छीना बुढ़ापे का सहारा, अस्पताल में पत्नी की चीत्कार; पिता बेसुध

फिलहाल प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के कारणों और स्वजन के आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाले ट्रक ने गोरखपुर में भरी रफ्तार, तेनुआ टोल प्लाजा किया पार, पुलिस संभालती रही भीड़