विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में विदेश भेजने के नाम पर ठगे 2.10 लाख रुपये, वापस मांगने पर दी धमकी

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:13 PM (IST)

देवरिया में दो युवकों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी की गई है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. विदेश में नौकरी का लालच देकर दो युवकों से ठगी हुई।

  2. ठगों ने कुल 2.10 लाख रुपये हड़पे, पुलिस जांच में जुटी।

  3. पीड़ितों की तहरीर पर लार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, मेहरौनाघाट। विदेश भेजने और एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से कुल 2.10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की तहरीर पर लार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम टोला मंगरइचा निवासी रिंकू देवी पत्नी शैलेश प्रताप चौहान और संतोष कुमार पुत्र रामदरश प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब दो वर्ष पहले गांव के उमेश कुशवाहा ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

इसके लिए उसने कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जीवली पट्टी निवासी शैलेश कुमार सिंह से संपर्क कराया। विदेश में एक लाख रुपये मासिक वेतन मिलने का लालच देकर दोनों से रुपये लेकर शैलेश कुमार सिंह के आईसीआईसीआई बैंक, पडरौना शाखा स्थित खाते में जमा करा दिए गए। इस संबंध में लार थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विंध्यआँचल शुक्ला ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दीपावली मनाकर घर से वापसी शुरू, ऊना बस अड्डे पर सीट और टिकट के लिए मारामारी; HRTC ने 12 स्पेशल बसें भेजीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।