विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस सिलेंडर खत्म होने पर पत्नी ने दिया ताना, गुस्साए पति ने तंग आकर बुरी तरह पीटा; थाने पहुंचा मामला

Published: Fri, 13 Mar 2026 08:17 PM (IST)

खुखुंदू के करौदी गांव में रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने पर पति ने पत्नी को पीट दिया। गीता देवी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, खुखुंदू। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत अब घरेलू कलह का कारण भी बन रही है। करौदी गांव में शुक्रवार की सुबह घर में गैस सिलेंडर खत्म होने का उलाहना देने पर नाराज पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। पीड़ित महिला ने पति समेत अन्य स्वजन पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

करौदी गांव की गीता देवी का आरोप है कि उनके पति अक्सर विवाद करते रहते हैं। वह अपने भाई व भाभी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खाना बनाने के लिए घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था।

जब उन्होंने पति से रसोई गैस सिलेंडर लाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गए और अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। शोर-शराबा सुनकर सास और जेठानी भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय मारपीट में साथ दे दिया।

यह भी पढ़ें- बिना सिलेंडर मिले पहुंच गया डिलीवरी का मैसेज, गैस एजेंसियों की मनमानी से भटक रहे उपभोक्ता

मारपीट में घायल महिला ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।