विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी की शादी से पहले पिता ने मौत को लगाया गले, मातम में बदलीं विवाह की खुशियां

Published: Thu, 12 Feb 2026 10:06 PM (IST)

भलुअनी के पिपरा चतुरी गांव में बेटी की शादी से पहले पिता संजय तिवारी (52) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, भलुअनी। बेटी की शादी की तैयारियों के बीच ग्राम पिपरा चतुरी में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। 22 फरवरी को निर्धारित बिटिया के विवाह से पहले ही पिता संजय तिवारी पुत्र स्व. भूपनारायण तिवारी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय संजय तिवारी गांव में पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनके दो पुत्र और एक पुत्री देवरिया में निवास करते हैं। गुरुवार को उनका पुत्र सूरज घर पहुंचा तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

आवाज देने के बाद भी नहीं खोला दरवाजा

काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर संजय तिवारी फंदे से लटके मिले। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

यह भी पढ़ें- नेपाल के मदार स्थान जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़; महिलाओं से दुर्व्यवहा का आरोप

अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।