विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डॉक्टरों की ड्यूटी बनकटा में, ठिकाना बिहार में', देवरिया में डॉक्टरों के निवास को लेकर उठे सवाल

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:53 PM (IST)

देवरिया के बनकटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ड्यूटी के बाद बिना अनुमति बिहार के सिवान चले जाते हैं, जिससे ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है ।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है ।

HighLights

  1. डॉक्टर ड्यूटी के बाद बिना अनुमति बिहार के सिवान जाते हैं।

  2. मरीजों को आपात स्थिति में इलाज के लिए डॉक्टर नहीं मिलते।

  3. स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी और नियमों की अनदेखी पर सवाल उठे।

संवाद सूत्र, बनकटा। सरकारी अस्पताल में मरीज इलाज के लिए डॉक्टरों का इंतजार करते हैं, लेकिन यहां डॉक्टरों के ठिकाने को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा में तैनात करीब चार डॉक्टरों पर आरोप है कि वे शाम होते ही बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिहार के सिवान चले जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सभी डॉक्टर सिवान में निवास करते हैं और ड्यूटी के बाद सीमा पार कर अपने ठिकाने पर पहुंच जाते हैं।

चर्चा है कि यह सिलसिला एक-दो दिन से नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन डॉक्टरों को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति मिली है? यदि नहीं, तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर अब तक इस पर क्यों नहीं पड़ी?

क्या विभाग में मुख्यालय पर रात्रि निवास के नियम केवल कागजों तक सीमित हैं?ग्रामीण आनंद सिंह,पिंटू पाण्डेय आदि का सवाल है कि रात में किसी मरीज की आपात स्थिति होने पर डॉक्टर कहां मिलेंगे? स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है।

अब देखना है कि सीएमओ इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या फिर मरीजों की परेशानी और डॉक्टरों की कथित मनमानी का सिलसिला जारी रहता है। प्रभारी डॉ मनीष सिंह ने बताया सरकार के तरफ से आवाज नही दिया गया है इसलिए चले जाते है वही सीएमओ देवरिया ने बताया कि बिना अनुमति तैनाती स्थल छोड़ने वालो पर कार्यवाही की जाएगी

यह भी पढ़ें- देवरिया में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।