विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:38 PM (IST)

देवरिया के गोपालपुर गांव में भटनी-वाराणसी रेलखंड पर सोमवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. देवरिया के गोपालपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव।

  2. मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

  3. सलेमपुर पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी।

जागरण संवाददाता, सलेमपुर। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर सोमवार शाम करीब 5:30 बजे गोपालपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।