विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से जारी हुआ सार्वजनिक अवकाश का आदेश, मामले की जांच शुरू

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:15 PM (IST)

देवरिया में महाछठ पर्व पर जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. महाछठ पर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर से अवकाश आदेश जारी।

  2. प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए।

  3. केवल इंटर तक के स्कूलों में अवकाश, अफवाहों से बचें।

जागरण संवाददाता, देवरिया। जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से आदेश जारी कर सोमवार को महाछठ पर्व के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। फर्जी आदेश का पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासनिक

महकमे में हलचल मच गई। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है। डीएम ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को जनपद में कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

सभी सरकारी कार्यालय पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे और शासकीय कार्य सामान्य रूप से संपादित होंगे। केवल इंटर तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसामान्य से अवकाश को लेकर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

फर्जी पत्र में डीएम कार्यालय का उल्लेख करते हुए 15 नवंबर की तिथि और पत्रांक भी अंकित किया गया है। इसमें जिलाधिकारी के नाम से आदेश जारी कर सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित करने तथा इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल के सचिव समेत जिले के विभिन्न अधिकारियों को भेजे जाने का भी उल्लेख है। पत्र किसने तैयार किया और इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के पीछे किसका हाथ है, इसकी पड़ताल की जा रही है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में डेढ़ दशक बाद भी हैंड ओवर नहीं हो सका गरीबों के लिए बना आवास, होने लगा है खंडहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।