विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में डेढ़ दशक बाद भी हैंड ओवर नहीं हो सका गरीबों के लिए बना आवास, होने लगा है खंडहर

By Sarvesh Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 03:02 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के दाउदपुर गांव में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत गरीबों के लिए बने 112 घर डेढ़ दशक बाद ...और पढ़ें

जौनपुर में कांशीराम आवास योजना: 15 साल बाद भी अधूरे, गरीब परेशान।

जौनपुर में कांशीराम आवास योजना: 15 साल बाद भी अधूरे, गरीब परेशान।

HighLights

  1. दाउदपुर में 112 कांशीराम शहरी आवास अधूरे पड़े हैं।

  2. डेढ़ दशक बाद भी नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं हुए।

  3. ठेकेदार भुगतान लेकर काम अधूरा छोड़ गए हैं।

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले असहाय परिवारों के लिए दाउदपुर गांव में कांशीराम शहरी आवास बनाए जाने हैं। 112 परिवारों के लिए बनी इमारत का काम डेढ़ दशक बाद भी अधूरा है और भवन नगर पंचायत को हैंड ओवर नहीं हुआ है। ठेकेदार भुगतान लेकर काम पूरा किए बिना ही चले गए।

नगर पंचायत में निवास करने वाले गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना 2010 में तत्कालीन बसपा सरकार ने बनाई थी। दाउदपुर गांव में लगभग एक एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर निर्माण कार्य आरंभ हुआ। लगभग डेढ़ दशक का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा है।

सुपरवाइजर ने बताया कि यह कार्य इलाहाबाद प्रतापगढ़ जिले के डूडा परियोजना कार्यालय की देखरेख में किया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि उक्त भवन निर्माण प्रकरण काफी पुराना है जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भवन को कार्यदाई संस्था द्वारा नगर पंचायत को हैंड ओवर नही किया गया है। इसलिए उसका उपयोग नहीं किया जा सकता है।

नगर पंचायत को भवन हैंड ओवर नहीं हो सका
डूडा से लगभग छह करोड़ की लागत से 112 आवास बनाने के लिए नवंबर 2010 में टेंडर हुआ था। आठ ब्लाकों में 64 फ्लैट हैं। 64 फ्लैट में सीवर, शौचालय का काम बाकी रह गया है। उधर 48 फ्लैट का ढांचा ही बन पाया है। जो खंडहर में तब्दील हो रहा है। नगर पंचायत मे निवास कर रहे गरीब परिवार अभी भी परेशान हैं। नगर पंचायत को भवन हैंड ओवर नहीं हो सका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।