विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया क्रिकेट में अनोखा पुरस्कार, ट्रॉफी की जगह मिला देसी मुर्गा, देखें वायरल VIDEO

Published: Fri, 13 Feb 2026 10:55 AM (IST)

पथरदेवा, देवरिया में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता ने अपने अनोखे पुरस्कार वितरण से सुर्खियां बटोरीं। इसमें 'प्लेयर ऑफ द मैच' ...और पढ़ें

HighLights

  1. पथरदेवा क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' को मिला देसी मुर्गा।

  2. नकद या ट्रॉफी के बजाय जीवित मुर्गा देकर किया सम्मानित।

  3. अनोखे पुरस्कार वितरण का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

संवादसूत्र, पथरदेवा, (देवरिया)। नगर पंचायत पथरदेवा के महुआरी में आयोजित एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता ने इस बार अपने अनोखे पुरस्कार वितरण को लेकर खास सुर्खियां बटोरीं। जहां आमतौर पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद राशि या ट्राफी देकर सम्मानित किया जाता है, वहीं यहां प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज को जिंदा देसी मुर्गा भेंट किया गया।

प्रतियोगिता एक फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चली, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। नौ फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि बिहार के बेलहीं की टीम उपविजेता रही।

मैच समाप्ति के बाद जब पुरस्कार वितरण शुरू हुआ तो दर्शकों को नकद या ट्राफी की उम्मीद थी, लेकिन मंच से विजेता खिलाड़ियों को देसी मुर्गा प्रदान किया गया। यह दृश्य देखते ही मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- बेटी की शादी से पहले पिता ने मौत को लगाया गले, मातम में बदलीं विवाह की खुशियां

इस अनोखे सम्मान का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लोग इसे ग्रामीण परंपरा और खेल भावना का अनूठा संगम बताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल के साथ-साथ स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देना भी है।