देवरिया में जन्मदिन पार्टी में गई कक्षा नौ की छात्रा लापता, अपहरण की जताई जा रही आशंका
देवरिया में जन्मदिन पार्टी में गई कक्षा नौ की एक छात्रा दो दिन से लापता है। स्वजन ने पड़ोसी गांव ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
देवरिया में नौवीं की छात्रा दो दिन से लापता।
स्वजन ने पड़ोसी युवक पर अपहरण का आरोप लगाया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, लार। थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा नौ की छात्रा के दो दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी और कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के स्वजन के अनुसार, वह दो दिन पहले एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसे पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था।
आरोप है कि स्वजन जब संबंधित युवक के घर पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। युवक और उसके दोस्त के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के मोबाइल बंद मिले।
इसके बाद से स्वजन किशोरी की तलाश में परेशान हैं। दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।
स्वजन ने पुलिस से किशोरी का जल्द पता लगाने और आरोपित युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।