देवरिया में टहलने निकले मासूम का तालाब में मिला शव, दादा और भांजा की तलाश में जुटी NDRF
देवरिया के लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दादा के साथ टहलने निकले छह वर्षीय मासूम शिवांश का शव तालाब ...और पढ़ें

ताल में डूबे दादा और भांजे की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम और मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण
HighLights
छह वर्षीय मासूम शिवांश का शव तालाब से बरामद।
दादा पीतांबर चौहान और भांजा दिव्यांशु लापता।
एनडीआरएफ टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी।
संवाद सूत्र, पिंडी, (देवरिया)। दादा के साथ शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले मासूम का शव गांव के पास तालाब से बरामद किया गया है। दादा और भांजा की तलाश में एनडीआरएफ की टीम तालाश में खोजबीन कर रही है। तालाब किनारे चप्पल और खिलौने बरामद होने और मासूम शिवांश का शव बरामद होने के बाद उन दोनों के भी तालाब में डूबने की आशंका है।
यह घटना लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव की है। मासूम शुक्रवार की सुबह अपने दादा और बुआ के बेटे के साथ घर से टहलने निकला था। देर शाम तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर स्वजन उनकी तलाश में जुट गए। पूरी रात खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह ताल किनारे बच्चों का खिलौना और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई।
ग्रामीणों ने ताल में तलाश शुरू की तो शिवांश का शव दिखाई दिया। पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं, दादा और दूसरे बच्चे का अब तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार, नेमा गांव निवासी पीतांबर चौहान (60) शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपने छह वर्षीय पोते शिवांश और बेटी किरण के बेटे दिव्यांशु को लेकर टहलने निकले थे। देर शाम तक तीनों के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। इसके बाद स्वजन और ग्रामीण पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित ताल के पास एक नाव में बच्चों का खिलौना दिखाई दिया।
संदेह होने पर लोग वहां पहुंचे तो किनारे पर चप्पल भी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने ताल और आसपास के इलाके में तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद ताल में शिवांश का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिवांश गांव के ही एक निजी विद्यालय में नर्सरी का छात्र था।
यह भी पढ़ें- देवरिया के छात्रों का कमाल, तैयार किया 'वायुपुत्र ड्यूल' ड्रोन', फसलों की सेहत पर रखेगा नजर
उधर, शिवांश की मां किरण चौहान शुक्रवार को अपने पति दारा चौहान और बेटे दिव्यांशु के साथ मायके आई थी। वह शुक्रवार को ही अपने ससुराल मऊ जनपद के मधुबन गांव जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच पिता और बेटे के लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई। शनिवार की सुबह शिवांश का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बेटे का शव देखकर मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। किरण और उसके पति अपने इकलौते बेटे को देखने के लिए व्याकुल थे। वहीं, परिवार के लोग पीतांबर और दिव्यांशु को भी बार-बार याद कर रहे थे।
पुलिस एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय मछुआरों की मदद से पीतांबर चौहान और दिव्यांशु की तलाश में जुटी हुई है। लार थाना प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि लापता अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में बेखौफ चोरों का कारनामा: एक ही दुकान में दोबारा सेंधमारी, 40 हजार कैश और शराब ले उड़े चोर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।