देवरिया में शराब की लत ने ली युवक की जान, परिजनों से विवाद के बाद लगाई फांसी
देवरिया के खुखुंदू बाजार में शराब की लत से परेशान 31 वर्षीय मनोज कुमार पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
देवरिया में 31 वर्षीय युवक ने शराब की लत से आत्महत्या की।
नशे में घर आकर परिजनों से झगड़ा, फिर फांसी लगा ली।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, देवरिया। शराब के नशे के आदी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक अविविवाहित था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, खुखुंदू बाजार निवासी दुर्गा पटेल का 31 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार पटेल गंभीर रूप से शराब का आदी था। गुरुवार की रात वह अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा और मुख्य गेट का ताला तोड़कर जबरन अंदर दाखिल हो गया। माता-पिता और भाइयों ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो वह उनसे उलझ गया और कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर बंद हो गया। रात में ही मनोज ने पंखे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन वजन के कारण पंखा टूटकर नीचे गिर गया। इसके बाद उसने कमरे की खिड़की के सहारे दोबारा फंदा लगाकर फांसी लगा लिया।
परिजनों के अनुसार, वह कहीं मारपीट करके रात में आया था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे मौके पर काफी खून भी गिरा था।
सुबह जब मां फूलपती देवी कमरे में गईं, तो बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। मनोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। नशे की लत के कारण ही परिजनों ने उसकी शादी नहीं की थी। घटना के बाद पिता दुर्गा पटेल, मां फूलपती देवी, भाई बिजेंद्र व अंकित और बहन गुड़िया व अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- देवरिया के बरहज में 11 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
