देवरिया के बरहज में 11 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
देवरिया पुलिस ने बरहज में छापेमारी कर 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पुलिस ने बरहज में 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पकड़े।
मुखबिर की सूचना पर रेलवे मालगोदाम के पास हुई छापेमारी।
आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पुलिस ने छापेमारी कर 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरहज रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास खंडहर मालगोदाम से तीनों बुधवार दोपहर पकड़े गए।
मुखबिर की सूचना पर करीब दो बजे पुलिस टीम ने मालगोदाम में कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजीत गोंड पुत्र रामप्रवेश गोंड निवासी बलिया, विनोद पांडेय पुत्र दिग्विजय पांडेय निवासी पकड़ी बाजार, थाना मदनपुर और दिलीप पांडेय पुत्र शिवप्रकाश पांडेय निवासी बरसात, थाना बरहज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
प्रभारी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक सुमित कांत ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खंडहर मालगोदाम में छापेमारी की थी। तीनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
