विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में टिकट न मिलने पर ऑटो बुक कर बेंगलुरु से बिहार के लिए निकला परिवार, बोले- दीवाली और छठ पर घर पहुंचना है

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:13 PM (IST)

ट्रेन में टिकट न मिलने पर बेंगलुरु में काम करने वाले बिहार के दो लोगों ने परिवार सहित मोतिहारी जाने ...और पढ़ें

ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो बेंगलुरु से मोतिहारी के लिए चुना आटो की सवारी।

ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो बेंगलुरु से मोतिहारी के लिए चुना आटो की सवारी।

HighLights

  1. ट्रेन टिकट न मिलने पर ऑटो से सफर शुरू किया।

  2. बेंगलुरु से मोतिहारी, बिहार तक की लंबी यात्रा।

  3. परिवार त्योहारों पर घर पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्पित।

संवाद सूत्र, भागलपुर। त्योहार पर अपनों के बीच पहुंचने की चाह में लोग मुश्किल से मुश्किल सफर करने को तैयार हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो बेंगलुरु में काम करने वाले बिहार के दो लोगों ने परिवार सहित मोतिहारी जाने के लिए ऑटो ही बुक कर लिया। हजारों किलोमीटर का सफर ऑटो से तय करने निकले परिवार को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए।

गुरुवार की रात भागलपुर पुलिस चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो को रोककर जांच की। उसमें परिवार सहित कुछ लोग सवार मिले। पूछताछ में बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले सुरेंद्र और वीरेंद्र ने बताया कि वे बेंगलुरु से परिवार के साथ घर जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि त्योहार पर घर पहुंचने के लिए ट्रेन का टिकट लेने का प्रयास किया, लेकिन टिकट नहीं मिल सका। ऐसे में परिवार के साथ घर पहुंचने की चाह में ऑटो बुक कर बेंगलुरु से मोतिहारी के लिए निकल पड़े। लंबी दूरी का यह सफर तय कर रहे परिवार की घर पहुंचने की ललक राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

यह भी पढ़ें- अयोध्या की तर्ज पर दीपदान से जगमग होंगे मानसी गंगा के 21 घाट, गोवर्धन होगा अलग नजारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।