विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या की तर्ज पर दीपदान से जगमग होंगे मानसी गंगा के 21 घाट, गोवर्धन होगा अलग नजारा

By Virendra Kumar Verma Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 06 Nov 2026 04:36 PM (IST)

गोवर्धन में दीपावली पर मानसी गंगा के सभी 21 घाट अयोध्या की तर्ज पर दीपों से जगमगाएंगे। नगर पंचायत द्वारा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। प्रकाश पर्व दीपावली पर इस बार तीर्थनगरी गोवर्धन की आस्था की धरोहर मानसी गंगा के सभी 21 घाट दीपों की रोशनी से आलोकित होंगे। नगर पंचायत की ओर से अयोध्या की तर्ज पर सभी घाटों पर भव्य सामूहिक दीपदान का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दीपावली पर मानसी गंगा में दीपदान की प्राचीन परंपरा और विशेष धार्मिक महत्ता है।

प्रतिवर्ष नगर पंचायत की ओर से सूरज घाट पर दीपदान कराया जाता है, जबकि अन्य घाटों पर स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु अपने स्तर से दीप प्रज्वलित करते हैं। सामूहिक और व्यवस्थित आयोजन के अभाव में मानसी गंगा के सभी घाट एक साथ दीपों की रोशनी से नहीं जगमगा पाते। इसी परंपरा को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभादेवी शर्मा ने इस बार सभी 21 घाटों पर वृहद दीपदान कराने का निर्णय लिया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार ने बताया कि दशकों पहले गोवर्धन का प्रमुख मेला दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ही लगता था। देश-विदेश से श्रद्धालु मानसी गंगा में दीपदान करने आते थे और अगले दिन गिरिराजजी की पूजा-अर्चना करते थे।

दीपदान की इसी प्राचीन परंपरा को फिर से भव्यता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार मानसी गंगा के सभी घाट अयोध्या की तर्ज पर दीपों से जगमगाएंगे। आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।