विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ से शव लेकर आ रही एंबुलेंस दुर्घटना में सभासद समेत चार की मौत, गांव में छाया मातम

By Sk SinghEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 04 Oct 2026 10:36 AM (IST)

आजमगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के पांच लोगों की मौत हो गई। ये ...और पढ़ें

मृत सैनिक के दरवाजे पर गहिला दुधौला गांव में लगी लोगों के भीड़। जागरण

मृत सैनिक के दरवाजे पर गहिला दुधौला गांव में लगी लोगों के भीड़। जागरण

HighLights

  1. आजमगढ़ में सड़क हादसे में देवरिया के पांच की मौत।

  2. सैनिक का शव लेकर लौट रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त।

  3. मृतकों में रुद्रपुर नगर पंचायत सभासद राजन चौधरी शामिल।

जागरण संवाददाता, देवरिया। चंडीगढ़ से फौजी सत्यवान सिंह का शव लेकर आ रही एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर जनपद में हलियापुर थाना क्षेत्र के जराई कला गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को ठोकर मार दिया।

हादसे में एंबुलेंस चालक जसपाल समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नगर पंचायत रुद्रपुर के राजन चौधरी, गौरव सिंह पुत्र सत्यवान सिंह और रामसमुझ सिंह की मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रुद्रपुर स्थित घर पर स्वजन में चीख-पुकार मच गई। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गहिला दुधौला के रहने वाले फौजी सत्यवान सिंह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा था।

उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजन उनका शव एंबुलेंस से लेकर देवरिया आ रहे थे कि यह सड़क हादसा हो गया। मृतकों के घर में चीख पुकार मची है धीरे-धीरे दरवाजे पर उनके रिश्तेदारों व ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- देवरिया: पुलिस से मुठभेड़ में रामेश्वर तिवारी हत्याकांड का आरोपी दीपक तिवारी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी, किसानों से सहमति पत्र एकत्र