यात्रा की सफलता को सपा ने झोंकी ताकत
देवरिया : प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही साइकिल यात्
देवरिया : प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही साइकिल यात्रा को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में सहयोग करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि यात्रा 1 से 14 अगस्त तक निकाली जाएगी। सपा साइकिल यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराएगी। वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने जो प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन को 2017 के विधानसभा चुनाव में दोहराएगी। साइकिल यात्रा हर विकास खंडों में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा में सपा कार्यकर्ता लाल टोपी व झंडे के साथ शामिल होंगे। साइकिल यात्रा का समापन 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होगा।
बैठक को विधायक आशुतोष उपाध्याय उर्फ बबलू, प्रेम प्रकाश ¨सह, मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव, दीनानाथ कुशवाहा, स्वामीनाथ यादव, उमेश नारायण शाही, पारसनाथ यादव, बाबूलाल यादव, छेदीलाल यादव, सतीश ¨सह, संतोष यादव, दीनानाथ चौधरी, रामदेव यादव, लालमन यादव, मंजूर हसन, अशोक यादव, सूरज यादव, धर्मवीर गुप्ता, मनोज लारी, मनोज यादव, खुर्शीद अहमद, वासुदेव वर्मा, हृदय नारायण जायसवाल, बेचूलाल चौधरी, प्रदीप यादव, व्यास यादव, कमलेश पांडेय, अर्जुन यादव, अजय यादव, रामअशीष यादव, सोनू पांडेय, सुदर्शन यादव, कन्हैया मौर्य, योगेंद्र यादव, बैरिस्टर यादव, रणवीर यादव, अशोक ¨सह, जावेद अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद गोंड, संजय यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव वजहुल कमर सिद्दीकी ने किया।