विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी, तेरहवीं के दो दिन बाद पत्नी ने भी उसी खूंटी पर दी जान

Published: Tue, 11 Aug 2026 09:51 AM (IST)

चित्रकूट में पति रिंकू रैदास की तेरहवीं के दो दिन बाद पत्नी नीतू देवी ने उसी खूंटी पर फंदा लगाकर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पति की तेरहवीं के दो दिन बाद पत्नी ने आत्महत्या की।

  2. उसी खूंटी पर फंदा लगाया जहां पति ने जान दी थी।

  3. मायका पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट)। पति की मौत का सदमा 24 वर्षीय नीतू देवी सह नहीं सकी। पति की तेरहवीं के महज दो दिन बाद उसने भी कमरे की उसी लोहे खूंटी पर फंदा लगाकर जान दे दी, जहां 15 दिन पहले उसके पति रिंकू रैदास ने आत्महत्या की थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने उसको फंदे से उतारकर सीएचसी राजापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

15 दिन पहले पति ने फंदा लगाकर दी थी जान

नांदिनकुर्मियान गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने छोटे 10 वर्षीय पुत्र के साथ खेत गया था। कुछ देर बाद घर लौटने पर कमरे में बहू नीतू को फंदे पर लटका देखा। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी गई। जनपद जौनपुर के शाहगंज निवासी नीतू का करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह रिंकू से हुआ था। दोनों दूसरे प्रांत में निजी नौकरी करते थे और करीब एक माह पहले गांव लौटे थे।

सदमे में गुमसुम रहती थी नीतू

स्वजन के अनुसार नौकरी और गांव में रहने को लेकर दोनों के बीच कुछ विवाद भी हुआ था। करीब 15 दिन पहले रिंकू ने इसी कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद से नीतू गुमसुम रहती थी। शुक्रवार को रिंकू की तेरहवीं हुई थी। इसके दो दिन बाद सोमवार सुबह नीतू ने भी उसी खूंटी पर फंदा लगा लिया। पोस्टमार्टम हाउस में मायका और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। थाना प्रभारी नरेश प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मथुरा की कशिश चौधरी की कामयाबी की कहानी: सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, अब IAS बनना है टारगेट

यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत