चित्रकूट के जडेरा बांध में मछली पकड़ते समय तीन की डूबकर मौत, गांव में मातम
चित्रकूट के जडेरा बांध में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें एक 17 वर्षीय ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
जडेरा बांध में मछली पकड़ते समय हादसा।
तीन लोगों की डूबने से हुई मौत।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जडेरा बांध में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। उनमें 17 वर्षीय किशोर भी शामिल है। शनिवार सुबह हुए हादसे की खबर मिलते ही गांव में रोना पीटना मच गई। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद तीनों के शव बांध से बाहर निकाले गए।
घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के बगदरी गांव के मजरा हेला की है। हेला निवासी 17 वर्षीय राजपाल पुत्र लवकुश, 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र जोधी और चुरेहकेशरवा निवासी 32 वर्षीय रामकेश पुत्र तीरथ शनिवार सुबह करीब छह बजे जडेरा बांध में मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ महेंद्र के भाई सुरविजय भी मौजूद थे।
इसी दौरान तीनों पानी में डूब गए। सुरविजय ने घटना की जानकारी स्वजन और संबंधित लोगों को दी। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार धीरज कुमार, नायब तहसीलदार दयाशंकर वर्मा और मानिकपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थानीय स्तर पर प्रयास कर तीनों के शव बाहर निकलवाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
