विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डकैत के पुत्र सपा विधायक ने एसडीओ को पीटा, मामला दर्ज

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2016 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 04:57 PM (IST)

समाजवादी पार्टी का दबंग विधायक वीर सिंह पटेल आज अपने समर्थकों के साथ एसडीओ कार्यालय पहुंचा। वह इन सभी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चित्रकूट (जेएनएन)। कुख्यात डकैत ददुआ के विधायक पुत्र वीर सिंह पटेल ने आज चित्रकूट में जमकर दबंगई की। प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के विधायक वीर सिंह पटेल ने आज एसडीओ विद्युत को उनके ही कार्यालय में घुसकर पीटा।

इसके बाद से नाराज कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। इन कर्मचारियों ने जब पूरे जिले की बिजली काट दी तो फिर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब यह सभी कर्मचारी विधायक की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी का दबंग विधायक वीर सिंह पटेल आज अपने समर्थकों के साथ एसडीओ कार्यालय पहुंचा। वह इन सभी के बिल माफ करने तथा कम करने का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें- मेरठ में सपा नेताओं की गुंडई, महिला थानेदार असहाय

एसडीओ ने विधायक की बात पर जब असहमति जताई तो फिर विधायक अपने रंग में आ गया। वह कुछ लोगों के साथ मिलकर एसडीओ को पीटने लगे। इस बात से नाराज कर्मचारी काफी आक्रोश में आ गए। एसडीओ ने विधायक के खिलाफ तहरीर दी। इस तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। अब विद्युत विभाग के कर्मचारी विधायक को अभी ही गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। विधायक वीर सिंह चंबल के बीहड़ के कुख्यात डकैत ददुआ का बेटा है है। वीर सिंह चित्रकूट सदर से सपा का विधायक है। लोगों का आरोप है कि वह शहर में खुलेआम गुंडई करता रहता है।

देखें तस्वीरें : महिला थानेदार से मेरठ में सपा नेताओं की गुंडई