विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट के रामघाट पर पागल कुत्ते का आतंक, 14 श्रद्धालु घायल

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:35 PM (IST)

चित्रकूट के रामघाट पर सोमवार सुबह एक पागल कुत्ते ने 14 श्रद्धालुओं को काट लिया, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रामघाट पर पागल कुत्ते ने 14 श्रद्धालुओं को काटा।

  2. घायलों में 3 से 6 साल के बच्चे भी शामिल।

  3. सभी घायलों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मंदाकिनी किनारे रामघाट पर सोमवार सुबह पागल कुत्ते ने 14 श्रद्धालुओं को काट लिया। घायलों में तीन से छह साल के बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को गोद में लेकर भागते श्रद्धालुओं में करीब 20 मिनट तक दहशत रही।


सीतापुर बस्ती की ओर से भूरे रंग का कुत्ता दौड़ता आया और स्नान-पूजन कर रहे लोगों के पैरों में काटने लगा। मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में परिवार सहित जलाभिषेक करने आए रेहुंटा निवासी मिथलेश कुमार के पैर में दो जगह कुत्ते ने काटा। सीतापुर कस्बे के राधेश्याम, बसहरी के चार वर्षीय आर्यन, रानीपुर के छह वर्षीय गुड्डू, अतर्रा के रामेश्वर, कर्वी के मयंक और मनोज और सीतापुर के राकेश, ज्ञानचंद्र और महेश भी घायल हुए।

दुकानदार डंडे लेकर दौड़े तो कुत्ता भाग निकला। सभी घायल सीतापुर पीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचे। पीएचसी प्रभारी डा. गौरव जैदका ने बताया कि 10 लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। जिला अस्पताल के डा. नवनीत सिंह ने कहा कि वहां आए चारों मरीजों ने रामघाट पर कुत्ते के काटने की बात बताई।

दो माह में कई हमले, एक बच्चे की मौत

जिले में दो माह से आवारा कुत्तों के हमले बढ़े हैं। बरगढ़ के बोझफार्म गांव में स्कूल में घुसे कुत्ते ने दो छात्रों को काटा था, जिनमें से एक की मौत हो गई। मानिकपुर में स्कूल जा रहे दो बच्चों पर हमला हुआ और एक का हाथ टूट गया। भरतकूप-मड़फा मार्ग पर भी राहगीर कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कौशांबी में यमुना पर बन रहे टू-लेन पुल पर दिसंबर से दौड़ेंगी गाड़ियां, चित्रकूट का सफर होगा आसान