विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में गर्लफ्रेंड की चाची के हत्यारे की भी मौत, घर में घुसकर मारी थी गोली; चाचा की हालत गंभीर

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:08 AM (IST)

चित्रकूट के जोरवारा गांव में प्रेमिका से मिलने पर शिकायत से नाराज युवक ने उसकी चाची की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

प्रेमिका की चाची की हत्या के बाद घायल आरोपी युवक की भी मौत।

प्रेमिका की चाची की हत्या के बाद घायल आरोपी युवक की भी मौत।

HighLights

  1. प्रेमिका की चाची की गोली मारकर हत्या।

  2. शिकायत से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

  3. गोली लगने से आरोपित युवक की भी मौत।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। नाबालिग प्रेमिका से मिलने पर स्वजन की शिकायत से नाराज युवक ने रविवार रात खूनी वारदात को अंजाम दे दिया।

मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव में प्रेमिका के घर में घुसकर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने से उसकी चाची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के कुछ देर बाद घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर खेत में आरोपित श्यामाधर मिश्रा भी घायल अवस्था में मिला था।

उसके चेहरे के बाईं ओर गोली लगी थी। उसे सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया, जहां से रात में ही स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अब वारदात के साथ आरोपित को गोली लगने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

स्वजन के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले युवक और नाबालिग प्रेमिका को साथ मिलते हुए पकड़ लिया गया था। इसके बाद प्रेमिका के परिवार ने मऊ पुलिस से युवक की शिकायत की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक रविवार रात करीब नौ बजे तमंचा लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.55.26 AM

गोलियां लगने से प्रेमिका की चाची और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने चाची को मृत घोषित कर दिया। चाचा की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर की जांच

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, एसडीएम रामऋषि रमन, सीओ फहद अली और थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपित घटनास्थल के पास खेत में घायल मिला था। उसके चेहरे के बाईं ओर गोली लगी थी। उसे उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में प्रेमिका के घर ताबड़तोड़ फायरिंग; प्रेम में बाधा बनी चाची को मारी गोली, 150 मीटर दूर खेत में प्रेमी भी मिला घायल