चित्रकूट में जलनिकासी बंद होने से डूबी धान की फसल, भाकियू ने दी धरने की चेतावनी
चित्रकूट के सिकरी अमान ग्राम पंचायत में सुगंधा तालाब की जलनिकासी बंद होने से 40-45 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो ...और पढ़ें
-1794548819329_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
तालाब की जलनिकासी बंद होने से खेत जलमग्न हुए।
40-45 बीघा धान की फसल खराब, रबी बोआई प्रभावित।
भाकियू ने तत्काल पानी निकासी की मांग की, धरने की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। तालाब की जलनिकासी व्यवस्था बंद होने से सिकरी अमान ग्राम पंचायत में करीब 40 से 45 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल खराब हो रही है और रबी की बोआई भी प्रभावित है। समस्या से परेशान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राजापुर तहसील में ज्ञापन सौंपकर पानी की शीघ्र निकासी की मांग की।
तहसील अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान के मुताबिक, ग्राम पंचायत सिकरी अवान स्थित सुगंधा तालाब का वर्ष 2022 में लघु सिंचाई विभाग ने सुंदरीकरण कराया था। इस दौरान तालाब की जलनिकासी व्यवस्था बंद कर दी गई। किसानों ने बताया कि इस वर्ष अधिक वर्षा से तालाब पूरी तरह भर गया और निकासी का रास्ता बंद होने के कारण पानी आसपास के खेतों में फैल गया।
इससे करीब 40 से 45 बीघा भूमि में खड़ी धान की फसल खराब हो रही है। जलभराव के चलते रबी की बोआई नहीं हो पा रही है। किसानों ने कहा कि समय पर पानी नहीं निकला तो आगामी फसल भी प्रभावित होगी। यूनियन ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की।
समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रचारक अजीत कुमार, रमेश सिंह, जयनारायण और पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय समेत अन्य किसान शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट मेले में Chunky Panday नाम के 'गधे' की लगी बोली, एक्टर का रिएक्शन आया सामने; कहा- 'सम्मान की बात...'