विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में वन्यजीवों के दीदार संग बुंदेली संस्कृति का रंग, खुलेगी रोजगार की नई राह

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:09 PM (IST)

चित्रकूट धार्मिक पर्यटन के साथ अब वन्यजीव और बुंदेली संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है, जिसमें तुलसी ट्राइबल हाट और ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. चित्रकूट में वन्यजीव और बुंदेली संस्कृति पर्यटन का नया केंद्र।

  2. तुलसी ट्राइबल हाट और स्काईवॉक ग्लास ब्रिज प्रमुख परियोजनाएं।

  3. स्थानीय हस्तशिल्प, लोककला को बढ़ावा, युवाओं को रोजगार।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए पहचान रखने वाला चित्रकूट अब वन्यजीवों और बुंदेली संस्कृति के जरिए भी पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी में है। पाठा क्षेत्र में रानीपुर टाइगर रिजर्व के बाघ, तेंदुआ, भालू, चीतल और नीलगाय के साथ तुलसी जलप्रपात और स्काईवाक ग्लास ब्रिज पर्यटन के नए केंद्र बन सकते हैं।

योजनाओं के जरिए प्रकृति, स्थानीय हस्तशिल्प और लोकसंस्कृति को जोड़ने का प्रयास है। इससे युवाओं और कारीगरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में पर्यटन विभाग 340.20 लाख रुपये की लागत से तुलसी ट्राइबल हाट विकसित कर रहा है। इसमें 16 स्थायी और अस्थायी दुकानें, तीन फूड कोर्ट, कार्यालय भवन, प्रदर्शनी दीवार, पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट और बैठने की व्यवस्था शामिल है।

विभाग के अनुसार परियोजना की भौतिक प्रगति 100 प्रतिशत है। संरचनात्मक काम पूरे हो चुके हैं और फिनिशिंग अंतिम चरण में है। यहां लोहे के औजार, बांस की टोकरियां और मिट्टी के बर्तनों जैसे स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा। इको-थीम पार्क, वाटर हनी गार्डन, रोज गार्डन, नेचर ट्रेल और कुटुंब वन विकसित करने की भी परिकल्पना है। ओपन थिएटर में बुंदेलखंड के राई लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति प्रस्तावित है।

पर्यटन विस्तार की राह में चुनौतियां भी हैं। पर्यटन और वन विभाग ने 3.70 करोड़ रुपये की लागत से स्काईवाक ग्लास ब्रिज बनवाया है, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हुआ है। कुछ उद्योगपतियों ने होटल निर्माण के लिए जमीन खरीदी है, पर निर्माण शुरू नहीं कराया। रानीपुर टाइगर रिजर्व और तुलसी जलप्रपात देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या भी सीमित बताई जा रही है।

चित्रकूट में धार्मिक पर्यटन के साथ प्रकृति और वन्यजीव पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। पाठा क्षेत्र में पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने और स्थानीय हस्तशिल्प व संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने पर बल दिया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। - पुलकित गर्ग जिलाधिकारी

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में जलनिकासी बंद होने से डूबी धान की फसल, भाकियू ने दी धरने की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।