विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां की तीन मिनट की चूक और उजड़ गई दुनिया: चित्रकूट में खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी मासूम; डूबने से हुई मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:28 AM (IST)

चित्रकूट में एक हृदय विदारक घटना में, मां की कुछ मिनटों की अनुपस्थिति के दौरान डेढ़ साल की मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में डूब गई। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले लिया, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. डेढ़ साल की मासूम बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत।

  2. मां की कुछ मिनटों की अनुपस्थिति में हुआ हादसा।

  3. चित्रकूट के खपटिहा गांव में परिवार में मातम पसरा।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। घर के बाहर पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रही डेढ़ साल की मासूम की डूबकर मौत हो गई। मां महज तीन-चार मिनट के लिए कपड़े धोकर अंदर डालने गई थी। वापस लौटी तो बेटी बाल्टी में सिर के बल घुसी मिली। उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

भरतकूप थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह रोज की तरह काम के लिए सीतापुर चले गए थे। घर पर पत्नी खुशबू, बेटा ज्ञानेंद्र और डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षिता थी। खुशबू के मुताबिक, दोपहर में वह घर के गेट के पास लगे नल से करीब 20 लीटर की बाल्टी में पानी भर रही थी।

बेटी दीक्षिता भी वहीं पास में खेल रही थी। पानी भरने के बाद खुशबू कुछ कपड़े धोकर उन्हें घर के अंदर आंगन में तार पर डालने चली गई। करीब तीन-चार मिनट बाद बाहर लौटी तो बेटी बाल्टी में सिर के बल डूबी हुई थी। यह देखकर मां के होश उड़ गए।

उसने तुरंत बच्ची को बाल्टी से बाहर निकाला और चीख-पुकार मचाते हुए अस्पताल की ओर भागी। पड़ोसियों की मदद से उसे सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन बिना पीएम कराए शव घर ले गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में बह रहा होटलों-धर्मशालाओं का गंदा पानी, NGT ने जताई नाराजगी; 103 प्रतिष्ठानों को नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।