चित्रकूट में 3.5 करोड़ से बनेंगी नई सड़कें, जिले के 1000 बच्चों को स्कूल जाने के लिए मिलेंगी पक्की रोड
चित्रकूट में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर 14 परिषदीय विद्यालयों तक पहुंचने के लिए 3.5 करोड़ रुपये की लागत से पक्के संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
चित्रकूट में 14 परिषदीय विद्यालयों के संपर्क मार्ग होंगे पक्के।
3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे नए पक्के रास्ते।
लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में सुविधा।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालयों तक पहुंचने के लिए छात्र छात्राओं को ऊबड़ खाबड़ रास्तों से गुजरने के दिन बहुरने वाले हैं। बारिश में कीचड़ और पानी भरे मार्ग से विद्यालय जाना मजबूरी बन जाती है। बरसात में फिसलन भरे रास्ते में बच्चे के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर जिले के14 परिषदीय विद्यालयों के संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू है। इससे लगभग एक हजार छात्र, छात्राओं को सुगम मार्ग मिलने से सहूलियत होगी। इन मार्गों को जिला पंचायत तीन करोड़ 50 लाख रुपये से पक्का करेगा। मानिकपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया गया है।
चौदह विद्यालयों के संपर्क मार्ग होंगे पक्का
अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर तक 110 मीटर लंबी सड़क का निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। अब विद्यालय मुख्य मार्ग से सीधे जुड़ गया है। उनके मुताबिक गोपीपुर के अलावा मानिकपुर के दो, सदर के चार, पहाड़ी के आठ सहित कुल चौदह विद्यालयों के संपर्क मार्ग को पक्का किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- हिमालय छोड़कर इटावा पहंच रहे ये खास गिद्ध, चंबल से लेकर सफारी पार्क तक दिखा अनोखा नजारा
प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर में 114 बच्चों का पंजीकरण है। बच्चों के साथ ग्रामीणों को सहूलियत होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि बताया कि जिन विद्यालयों में जाने के लिए मार्ग सुगम नहीं है, उसकी जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।
यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान
जलापूर्ति, छात्र, छात्रा स्वच्छ शौचालय, टायलिंग, रनिंग वाटर, दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवाल सहित विद्यालयों के कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के कार्य जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत के माध्यम से कराने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश जारी किया है।
