विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कार्पियो से 9 KG गांजा ले आ रहे चार तस्कर ग‍िरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Published: Thu, 09 Apr 2026 08:02 PM (IST)

रैपुरा पुलिस ने प्रयागराज से गांजा ला रहे चार अंतरराज्यीय तस्करों को चित्रकूट में गिरफ्तार किया है। एक स्कॉर्पियो वाहन से 9 किलो 700 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रैपुरा पुलिस ने चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पकड़े।

  2. स्कॉर्पियो से 9 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

  3. आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

 

 

  बरामद, सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज किया

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। रैपुरा पुलिस ने प्रयागराज से गांजा लेकर आ रहे अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से नौ किलो 700 ग्राम सूखा गांजा बरामद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन तेज कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर वाहन को पकड़ लिया।

तलाशी में वाहन से जनपद प्रयागराज के थाना बांध निवासी अतीक अहमद व साबिर अली, थाना लालापुर के अमीलिया तरहार निवासी मेनाज अहमद और थाना बारा निवासी मोहम्मद शादाब को गिरफ्तार किया गया।

इनके कब्जे से नौ किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि ये अंतरराज्यीय तस्कर हैं, जो प्रयागराज समेत आसपास के जनपदों में गांजा सप्लाई करते थे। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Census: 7 से 21 मई तक स्वगणना, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम; यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज