विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Census: 7 से 21 मई तक स्वगणना, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम; यूपी में जनगणना की तैयारियां तेज

Published: Thu, 09 Apr 2026 01:47 PM (IST)

चित्रकूट में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण की तैयारियां तेज हैं।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार पूरे जिले को 1923 ब्लॉकों में बांटकर करीब 2350 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर मकानों और परिवारों का विवरण दर्ज करेंगे।

प्रत्येक गणना ब्लॉक में औसतन करीब 800 की आबादी शामिल की गई। यह कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा।

जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। शासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें।

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रथम चरण के शुरू होने से पहले आम नागरिकों को भी इसमें भागीदारी का अवसर दिया गया है। इसके तहत सात से 21 मई तक ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पोर्टल के माध्यम से लोग स्वयं अपने घर और परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जा सकेगा। जनपद में तैनात किए गए प्रगणक और पर्यवेक्षक इस कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करेंगे।

इसके लिए उन्हें पहले ही प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन 20 अप्रैल से दो मई तक तहसील और निकाय स्तर पर किया जाएगा, जहां 34 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा सभी कार्मिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

प्रमुख आंकड़े-

  • कुल ब्लॉक- 1923
  • कुल कर्मचारी- 2350
  • प्रगणक - 2000
  • पर्यवेक्षक - 350
  • प्रशिक्षण अवधि - 20 अप्रैल से दो मई
  • प्रशिक्षण देने वाले - 34 फील्ड ट्रेनर्स
  • कार्य अवधि - 22 मई से 20 जून
  • ऑनलाइन स्वगणना - सात से 21 मई

यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी से गुरुग्राम के 60% सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, 70% शिक्षक स्कूलों से गायब

डिटिजल जनगणना में ये पूछे जाएंगे सवाल

जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती होगी। उपयोग, निर्माण सामग्री तथा स्थिति का आकलन किया जाएगा।

सर्वे के दौरान कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी, जिसमें भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान की फर्श व दीवार व छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम व लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंध, मकान का स्वामित्व, कमरों की संख्या, विवाहित दंपती की संख्या, पेयजल का स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी- पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो- ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन, साइकिल, बाइक, स्कूटर, मोपेड, कार, जीप, वैन, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज, जनगणना संबंधी सूचना के लिए मोबाइल नंबर जैसी सवाल शामिल रहेंगे।

  • जनगणना वर्ष 2011
  • कुल जनसंख्या- 9,91730
  • पुरुष जनसंख्या- 5, 27721
  • महिला जनसंख्या- 4, 64009
  • बच्चे (0-6 वर्ष तक)-1, 75311