विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में झूरी नदी में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो, दो लोगों की मौत; 4 घायल

By Jagran NewsEdited By: Sachin Sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:36 PM (GMT+05:30)

चित्रकूट के नया गांव थाना क्षेत्र में झूरी नदी के पास तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर ...और पढ़ें

HighLights

  1. नया गांव चित्रकूट में तीर्थयात्रियों की बोलेरो नदी में गिरी।

  2. हादसे में कानपुर के दो यात्रियों की मौके पर मौत।

  3. चार अन्य घायल, दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मध्य प्रदेश के नया गांव चित्रकूट थाना क्षेत्र में झूरी नदी के पास रविवार देर रात लगभग तीन बजे तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। सभी को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (50) पुत्र मूलचंद गुप्ता निवासी द्विवेदी नगर, गल्ला मंडी कानपुर, थाना नौबस्ता, जिला कानपुर और हिमांशु सिंह सेंगर (30) पुत्र स्व. दिनेश सिंह सेंगर निवासी गंगापुर कॉलोनी, यशोदा नगर कानपुर के रूप में हुई है।

घायलों में राजकुमार गुप्ता (37) पुत्र सूरज बली गुप्ता निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना मरौहा सुमेरपुर, हमीरपुर, गोपाल तिवारी (42) पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी संजय गांधी नगर, थाना नौबस्ता कानपुर, दीपक तिवारी (35) पुत्र पवन कुमार तिवारी निवासी नौबस्ता, थाना बिधनू कानपुर नगर व राहुल पांडे (35) पुत्र रमेश चंद्र पांडे निवासी गंगापुर कालोनी, यशोदा नगर कानपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सिर पर गमछा और लोअर टी-शर्ट... भेष बदलकर खाद मंडी पहुंचे चित्रकूट के जिला कृषि अधिकारी