विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chitrakoot Murder: चखने के 25 रुपये को लेकर विवाद, युवक को चाचा और चचेरे भाइयों ने पीटकर मार डाला

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:36 PM (IST)

चित्रकूट में 25 रुपये के चखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। चाचा और चचेरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चखने के 25 रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ।

  2. चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक को पीटकर मार डाला।

  3. गंभीर घायल युवक की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत।

संवाद सूत्र, बरगढ़ (चित्रकूट)। शराब के साथ चखना खाने के लिए मांगे गए महज 25 रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान जाने तक पहुंच गया। छोटी दिवाली को चाचा और चचेरे भाइयों से हुई कहासुनी के अगले दिन दीपावली की रात युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटने और पत्थर पटकने का आरोप है।

गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान प्रयागराज में सोमवार शाम दम तोड़ दिया। घटना बरगढ़ थाना क्षेत्र के लपांव गांव की है। युवक के पिता रामगोविंद पटेल ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था।गांव में तनाव की स्थित है।


लपांव निवासी सरदारी लाल उर्फ लाला पटेल शनिवार को सरकारी देशी मदिरा की दुकान से शराब लेकर चचेरे भाई धीरू के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में लाला ने चखना खरीदने के लिए धीरू से 25 रुपये मांगे, लेकिन उसने मना कर दिया। गांव पहुंचने पर लाला ने धीरू को शराब पिलाने से भी इन्कार कर दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान धीरू के पिता चाचा कैलाश पटेल भी पहुंच गए और पिता-पुत्र ने लाला के साथ मारपीट की। लाला ने धीरू के हाथ में दांत काट लिया। बाद में ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर दिया। लाला के पिता के मुताबिक, रविवार को कैलाश, धीरू और सौरभ उर्फ वीरू सुबह से ही लाला को तलाश रहे थे।

रात करीब नौ बजे गांव में जुआ खेलने के स्थान से घर लौटते समय तीनों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद भी उसके ऊपर पत्थर पटकने का आरोप है। गंभीर हालत में उसे सीएचसी मऊ और जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रयागराज ले जाते समय हालत बिगड़ने पर शंकरगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि अब गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। अंडा खाने के दौरान विवाद हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।