चित्रकूट में खाद लेने निकले किसान को बुलेट ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में तोड़ा दम
चित्रकूट में खाद लेने निकले किसान राममिलन को रमटेकवा के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप ...और पढ़ें

HighLights
किसान राममिलन को बुलेट ने रमटेकवा में टक्कर मारी।
गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल में किसान की मौत।
बुलेट सवार भी घायल, पुलिस ने बुलेट कब्जे में ली।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। खाद लेने के घर से निकले किसान रास्ते में रिक्शा आने का इंतजार कर रहा था लेकिन बुलेट के रुप में उसके सामने मौत आ गई। रैपुरा थाना क्षेत्र के रमटेकवा के पास सड़क किनारे खड़े मगरहाई गांव निवासी 45 वर्षीय किसान राममिलन श्रीवास को बुलेट सवार ने टक्कर मार दी।
बुलेट समेत महिला समेत दो सवार भी सड़क पर गिरे। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, स्थानीय लोगों की मदद से किसान को जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुलेट अपने कब्जे में लिया है।
मगरहाई गांव के बांधा पुरवा निवासी सत्यनारायण ने बताया कि उसका छोटा भाई राममिलन मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे खाद लेने के लिए रैपुरा जाने को घर से निकला था।
तीनों सड़क पर गिरकर हुए घायल
रमटेकवा के पास ई रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बोड़ीपोखरी से राजापुर की ओर जा रहे बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे बुलेट सवार महिला समेत दो और किसान तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
किसान के सिर पर गंभीर चोट आई इससे वह बेहोश हो गए। राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। बुलेट सवार महिला व चालक को अगरहुडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, लहूलुहान किसान को एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि बुलेट पुलिस के कब्जे में ली गई है।
यह भी पढ़ें- इटावा: सूने मकान से 50000 की नकदी और साढ़े छह लाख के जेवर चोरी, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
घायल महिला व बुलेट सवार के बेहोश होने के कारण उनके नाम पता नहीं चल सके हैं। किसान राममिलन की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर किसान की पत्नी सुनीता देवी और दो पुत्रियों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
