विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट: नशे में धुत युवक घरवालों को दे रहा था गाली, परिजनों ने डांटा तो फंदा लगाकर दी जान

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:25 PM (IST)

चित्रकूट के ममसी बुजुर्ग गांव में 22 वर्षीय श्यामू रैकवार ने मंदिर में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चित्रकूट में 22 वर्षीय श्यामू रैकवार ने की आत्महत्या।

  2. नशे में गाली-गलौज करने पर परिजनों ने डांटा था।

  3. मंदिर में पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दी जान।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के ममसी बुजुर्ग गांव में गुरुवार की सुबह मंदिर में लगे एक पेड़ पर दुप्पटे से फंदा लगाकर 22 वर्षीय श्यामू रैकवार ने खुदकुशी कर ली। जानकारी होते ही स्वजन ने पुलिस सूचना दी। स्वजन के अनुसार बुधवार की रात को नशे की हालत में घर आने पर वह सभी को गाली गलौज कर रहा था।इसे लेकर उसके बीमार पिता व अन्य स्वजन ने युवक को डांट लगाई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है।

ममसी बुंजुर्ग गांव निवासी अभिलाष रैकवार ने बताया कि उसका चाचा राजेश का पुत्र 22 वर्षीय श्यामू अपने बड़े भाई रामू के साथ राजस्थान में एक प्राइवेट कंपनी के केबिल बिछाने का काम करता था। उसके पिता की तबीयत कई महीने से खराब चल रही है।

इसी नाते श्यामू एक माह पूर्व नौकरी छोडकर पिता का इलाज कराने गांव आ गया था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और स्वजन से विवाद करता था। बुधवार की देर रात को वह घर आया तो नशे में धुत्त था। पूरे परिवार को गाली देने लगा और पीटने की धमकी दे रहा था।

इस पर सभी स्वजन ने उसे डांटा तो अपने कमरे की ओर गया फिर बाहर निकल गया। घर से लगभग 50 मीटर दूर बने मंदिर में जाकर सो गया। गुरुवार की सुबह मंदिर में ही दुपटटे से फंदा पर लटका उसका शव मिला।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे

थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि युवक नशे का आदी था और उसके स्वजन ने उसे डांटा था। इसी के चलते खुदकुशी की है। तीन भाइयों में श्यामू दूसरे नंबर का था।घटना के बाद उसकी मां रीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कराया।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

उधर, इसी थाना क्षेत्र के वीरधुमाई गंगू गांव में कमासिन बांदा निवासी अजय कुमार ने गांव के बाहर बुधवार की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन अंतिम संस्कार के लिए शव गांव लेकर गए।