विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट : बिजली की तार में फंसी पतंग निकालने के दौरान छत से गिरा बालक, पेट में घुसी लोहे की रॉड ; मौत

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:38 PM (IST)

चित्रकूट के मुलायम नगर में पतंग निकालते समय छत से गिरे पांच वर्षीय बिट्टू की लोहे की रॉड पेट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पांच वर्षीय बिट्टू पतंग निकालते समय छत से गिरा।

  2. छज्जे की लोहे की रॉड पेट में धंसने से गंभीर चोट।

  3. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालक ने दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। शहर से सटे मुलायम नगर में गुरुवार की सुबह पतंग उड़ा रहे भाइयों के साथ छत पर मौजूद पांच साल का बिट्टू छत के आगे बिजली की तार में फंसी एक पतंग निकालते समय गिर गया। छज्जे में निकली लोहे की छड़ उसके पेट में धंसी फिर वह नीचे गिर गया।

यह देखते ही स्वजन और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन उसे निजी साधन से लेकर स्वजन जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही बालक की सांसें उखड़ गईं।

नई दुनिया मोहल्ले के मुलायम नगर निवासी रेखा देवी ने बताया कि गुरुवार को स्कूल में छुटटी हाेने के कारण सुबह से ही उसके बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। एक पतंग छत के आगे से गुजरी बिजली की प्लास्टिक की तार में फंसी थी। इसे पांच साल का बेटा बिट्टू झुककर निकालने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

बीच में छज्जे में लोहे की छड़ निकली थी जो उसके पेट में घुस गई इसके बाद वह लगभग 10 फीट नीचे गिरा। यह देखते ही मां और आसपास के लोग चीखते हुए पहुंचे और उसे प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे । यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिट्टू के मरने की जानकारी होते ही उसकी मां वहीं पर बेहोश हो गई। स्वजन व पड़ोसियों ने उसे संभाला।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट: नशे में धुत युवक घरवालों को दे रहा था गाली, परिजनों ने डांटा तो फंदा लगाकर दी जान

बिट्टू के पिता चंद्रप्रकाश सूरत में एक डायमंड कंपनी में काम करता है। घटना के समय वह वहीं पर है। उसने बताया कि फोन से सूचना मिली है वह कर्वी के लिए रवाना हो चुका है। उसके तीन पुत्र में बिट्टू तीसरे नंबर का था। वह कक्षा एक में पढ़ता था। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए हैं।