चित्रकूट में दो लाख में बेची गई 13 साल की बच्ची हुई बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
मऊ से लापता 13 वर्षीय बालिका को प्रयागराज में दो लाख रुपये में बेचकर भिक्षावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बालिका को बेचा था।
-1795151777703_m.webp)
HighLights
मऊ से लापता 13 वर्षीय बालिका प्रयागराज से बरामद।
दो लाख रुपये में बेचकर उससे भिक्षावृत्ति कराई जा रही थी।
बालिका बेचने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मऊ क्षेत्र से लापता हुई 13 वर्षीय बालिका को घुमाने का झांसा देकर प्रयागराज ले जाया गया और दो लाख रुपये में बेच दिया गया। वहां उससे हनुमान मंदिर के पास भिक्षावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर इस मामले में आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
बालिका के बयान के आधार पर सामने आए इस मामले ने पुलिस के साथ स्वजन को भी चौंका दिया है। पुलिस अब बालिका को खरीदने वाले व्यक्ति और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामला मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली महिला ने तीन नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी 13 वर्षीय नातिन 23 अक्टूबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई है।
काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर 14 नवंबर को बालिका को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद न्यायालय में दिए गए बयान में बालिका ने बताया कि थाना बहिलपुरवा के तख्तपुर ऐंचवारा निवासी पूरनलाल और मऊ के मंडौर निवासी कोमल देवी उसे घुमाने के बहाने प्रयागराज ले गए थे।
वहां दोनों ने उसे एक व्यक्ति के हाथों दो लाख रुपये में बेच दिया था। वह व्यक्ति उससे हनुमान मंदिर के पास भीख मंगवाता था। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को मंडौर चौराहे से पूरनलाल और कोमल देवी को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज में बालिका को खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान और तलाश की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।