विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विंध्य एक्सप्रेसवे के मुआवजे के लिए शासन ने जारी किए 1200 करोड़ रुपये, पैसे रखने के लिए नहीं है बैंक अकाउंट

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:13 PM (IST)

चंदौली में विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 1200 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी हुआ है, लेकिन जिले में इसे रखने के लिए डिपॉजिट खाता नहीं है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए 1200 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी हुआ।

  2. चंदौली में डिपॉजिट खाता न होने से बजट अटक गया।

  3. 9000 किसानों की भूमि अधिग्रहण मुआवजा प्रक्रिया प्रभावित हुई।

जागरण संवाददाता, चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर नौ हजार किसानों की भूूमि चिन्हित की गई है। शासन की ओर से चंदौली को सर्वाधिक 1200 करोड़ रुपये मिले हैं। लेकिन उसे रखने के लिए जिले में कोई बैंक खाता ही नहीं है। आलम यह है कि अभी शासन से स्वीकृत बजट स्थानांतरित नहीं हो सका है। शासन की ओर से पीएलए सहित अन्य बैंक खातों में रखने पर रोक लगाई थी।

इस बजट को भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) का पद सृजन नहीं होने से पेच फंस गया है। सख्त निर्देश दिए गए थे कि जिलाधिकारी की स्वीकृति पर ही इस बजट का उपयोग किया जा सकेगा। एक महीने बाद भी किसानों की भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसको लेकर अधिकारियों की ओर से मंथन किया जा रहा है।

वाराणसी में रखा जाएगा पैसा

बताया जा रहा है कि अब इस बजट को वाराणसी के भूमि अध्याप्ति अधिकारी के खाते में रखा जाएगा। इसके बाद जैसे-जैसे रजिस्ट्री होगी वैसे-वैसे वहीं से बजट को स्थानांतरित किया जाएगा।

मीरजापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जिले में 116 किमी विंध्य एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। जिले में चंदौली और मुगलसराय तहसील के 52 गांव प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए नौ हजार किसानों को चिह्नित कर नोटिस आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

शासन ने जारी किया मुआवजे का बजट

शासन की ओर से मुआवजा देने के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है लेकिन जनपद सृजन के इतने लंबे समय के बाद भी जिले में भूमि अध्याप्ति अधिकारी का पद सृजन नहीं होने से पेंच फस गया है। बताया जाता है कि यह पहला वाकया नहीं है इसके पहले भी भारत माला सहित अन्य परियाेजनाओं को लेकर भी यही समस्या उत्पन्न हुई थी।

शासन से मिले बजट को वाराणसी में संचालित खातों में रखा जाता है। हालांकि अधिकारी किसानों के डीड आदि तैयार कराने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि शीघ्र ही रजिस्ट्री की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि अभी इस संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

शासनादेश में यह दिए गए थे निर्देश

  • धनराशि आहरित करके जिलाधिकारी के डिपोजिट खाते में जमा किया जाएगा।
  • धनराशि का आहरण डिपोजिट खाते से केवल तत्कालिक आवश्यकता के अनुसार ही किया जाएगा।
  • धनराशि का आहरण करके यूपीडा के बैंक खाते में अथवा किसी अन्य बैंक खाते में नही रखी जाएगी।
  • स्वीकृत धनराशि का आहरण सक्षम स्तर के अनुमोदनोपरांत नियमानुसार किया जाएगा।
  • किसी भी परिस्थिति में धनराशि को आहरित कर बैंक अथवा पीएलए खाते में नहीं रखा जाएगा।
  • किसी भी वित्तीय अनियमितता के लिए जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें- अमरोहा के 52 गांवों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, जमीन अधिग्रहण शुरू; किसानों को मिलेंगे 2100 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।