विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, 52 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू; मुआवजे में 2100 करोड़ रुपये

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:20 PM (IST)

अमरोहा में हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है। 52 गांवों के लगभग 900 किसानों से जमीन ली जाएगी, जिसके लिए 2100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू।

  2. अमरोहा के 52 गांवों से 900 किसानों की जमीन ली जाएगी।

  3. किसानों को 2100 करोड़ रुपये मुआवजा, स्टांप शुल्क से छूट।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो गई है। हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील में एक-एक किसान से सहमति लेकर जमीनों का बैनामा कराया गया है। दोनों तहसीलों के 52 गांवों के करीब 900 किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

इसके लिए शासन ने 2100 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। किसानों काे बैनामे पर कोई स्टांप शुल्क नहीं देना होगा। यह शुल्क उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा जमा किया जाएगा।

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब सरकार द्वारा अमरोहा से हरिद्वार तक उसके विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है। 147 किलो मीटर की दूरी को कम करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसमें हसनपुर तहसील क्षेत्र के 17 गांवों के किसानों से 220 हेक्टेयर व मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के 35 गांवों के किसानों से 306 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसके लिए धनराशि प्राप्त करवा दी गई है। अधिकारियों ने किसानों से बैनामा कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए चार गुना मुआवजे की मांग पर अड़े किसान, बैनामों को लेकर बढ़ी हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।