विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी एयर शो के दौरान कारोबार में भारी उछाल, रेस्टोरेंट में बढ़ी बिक्री

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:32 PM (IST)

वाराणसी में आयोजित एयर शो का असर चंदौली के कारोबार पर दिख रहा है, जिससे मुगलसराय के होटल, रेस्टोरेंट और परिवहन व्यवसाय में उछाल आया है।

गंगा घाट पर एयर शो को देखने के लिए उमड़ी भीड़।

गंगा घाट पर एयर शो को देखने के लिए उमड़ी भीड़।

HighLights

  1. एयर शो से चंदौली के कारोबार में तेजी।

  2. रेस्टोरेंट की दैनिक बिक्री में भारी वृद्धि हुई।

  3. होटल और परिवहन व्यवसाय को भी लाभ।

जागरण संवाददाता, (चंदौली)। वाराणसी में आयोजित एयर शो का असर चंदौली के कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। विमानों के रोमांचक करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुगलसराय के रास्ते पड़ाव और वाराणसी की ओर पहुंच रहे हैं।

इससे होटल, रेस्टोरेंट और यात्री परिवहन से जुड़े कारोबारियों को फायदा हो रहा है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से बिक्री में उछाल आया है, वहीं टोटो चालकों की कमाई भी बढ़ गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के एक रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि सामान्य दिनों में उनके रेस्टोरेंट की प्रतिदिन की बिक्री सात से 10 हजार रुपये के बीच रहती थी।

C-247-1-VNS1231-475243

एयर शो के चलते लोगों की आवाजाही बढ़ने से अब प्रतिदिन की बिक्री 15 हजार रुपये से ऊपर पहुंच रही है। बाहर से आने वाले लोग खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं। इससे कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

24 और 25 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन का कार्यक्रम है। ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की चुनौती भी बढ़ेगी। इसके बावजूद चौराहे पर लगे कैमरों का चालू न होना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एयर शो में पहले द‍िन गंगा के ऊपर राफेल की कलाबाजियां, तेजस ने आकाश में दिखाई स्वदेशी ताकत

यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो में व‍िमानों की गर्जना से गूंजा मां गंगा का तट, व‍िमानों का करतब देखने उमड़ा शहर, छतों पर भी जुटी भीड़