धरती पर जीवन के लिए पौधे आवश्यक
धरती पर जीवन को पौधे आवश्यक
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:20 PM (IST)
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की पहल पर एसडीएम ने पौधारोपण किया। इस दौरान आधा दर्जन छायादार वृक्ष लगाते हुए पौधारोपण का संकल्प लिया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि धरती पर जीवन के लिए पौधारोपण आवश्यक है। निरंतर प्रदूषित हो रहे वातावरण को पौधे लगाकर ही सुरक्षित रखा जा सकता है। हर व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान सभी ने पौधारोपण का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यासागर, विनय पांडेय, विकास राय, अवनीश पांडेय, आशुतोष विश्वकर्मा, गोविद, विवेक जायसवाल, अतुल पांडेय, बृजेश यादव व भरत कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें