विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में धान की नई प्रजातियां देंगी बंपर उपज, गिरने का खतरा भी कम

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:00 AM (IST)

चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन परियोजना के तहत धान की 30 प्रजातियों का परीक्षण किया गया। इनमें सबौर मंसूरी, सबौर प्रताप और सबौर नरेंद्र को किसानों के लिए अधिक उपज और जलवायु अनुकूल बेहतर विकल्प बताया गया।

कृषि विभाग केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान विज्ञानी। जारगण

कृषि विभाग केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान विज्ञानी। जारगण

HighLights

  1. कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में 30 धान प्रजातियों का परीक्षण

  2. सबौर मंसूरी, प्रताप, नरेंद्र अधिक उपज के लिए बेहतर विकल्प

  3. ये नई प्रजातियां फसल गिरने से बचाती हैं, उच्च पैदावार देती हैं

जागरण संवाददाता, चंदौली। धान की खेती में अधिक उत्पादन और जलवायु अनुकूल प्रजातियों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में परीक्षण किए जा रहें हैं। रविवार को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) परियोजना के अंतर्गत धान की 30 प्रजातियों के परीक्षण और प्रदर्शन का विज्ञानी दल ने निरीक्षण किया।

इस दौरान सबौर मंसुूरी, सबौर प्रताप और सबौर नरेंद्र प्रजातियों को किसानों के लिए बेहतर उपज देने वाला विकल्प बताया गया। इन प्रजातियों की उत्पादकता, परिपक्वता अवधि और क्षेत्रीय अनुकूलता पर भी चर्चा की गई।

मोटे और महीन दानों के साथ कम अवधि वाली प्रजातियों पर विशेष ध्यान

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र परिसर के भ्रमण में आईसीएआर-आईआईआरआर हैदराबाद के प्रधान विज्ञानी डॉ. सेन गुटुवेलु, आईसीएआर-सीआरआरआई कटक के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. रामलखन वर्मा और बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वरिष्ठ विज्ञानी डा. प्रकाश सिंह शामिल हुए। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नरेन्द्र रघुवंशी और विज्ञानी डॉ. अभयदीप गौतम ने परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र में प्रजातियों के परीक्षण का किया गया अवलोकन

विज्ञानी दल ने बताया कि मोटे दाने वाली सबौर मंसूरी प्रजाति एमटीयू-7029 का बेहतर विकल्प हो सकती है। यह प्रजाति फसल गिरने के प्रति अवरोधी है। इसकी परिपक्वता अवधि 145 से 150 दिन और संभावित उपज सात से आठ टन प्रति हेक्टेयर है।

महीन दाने वाली सबौर प्रताप प्रजाति बीपीटी-5204 का विकल्प बन सकती है। इसकी परिपक्वता अवधि 130 से 135 दिन और संभावित उपज 6.5 टन प्रति हेक्टेयर है। कम अवधि में तैयार होने वाली सबौर नरेंद्र प्रजाति 120 से 125 दिन में पककर तैयार होती है। इसकी संभावित उपज 5.5 से छह टन प्रति हेक्टेयर बताई गई।

यह भी पढ़ें- ग्लेडियोलस और गेंदा उगाकर कर रह लाखों की कमाई, गाजीपुर के किसान कृष्णानंद ने फूलों की खेती से बदली किस्मत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।