चंदौली का नाम वाराणसी देहात करने की उठी मांग, वकीलों ने काशी से पुराना जुड़ाव होने का दिया हवाला
चंदौली का नाम बदलकर वाराणसी देहात किए जाने की मांग उठी है।

स्रोत- चंदौली जिले की आधिकारिक वेबसाइट से।
HighLights
चंदौली का नाम बदलकर वाराणसी देहात करने की मांग हुई।
काशी से ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का हवाला दिया।
वरिष्ठ अधिवक्ता केएन मौर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, चकरघट्टा(चंदौली)। जनपद का नाम बदलकर वाराणसी देहात किए जाने की मांग उठी है। वरिष्ठ अधिवक्ता केएन मौर्य की अध्यक्षता में बुधवार को नौगढ़ बाजार स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चंदौली का काशी से पुराना ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है।
यहां की परंपराओं, रहन-सहन और धार्मिक मान्यताओं पर काशी की संस्कृति का गहरा प्रभाव रहा है। वक्ताओं के अनुसार, जनपद का नाम वाराणसी देहात करने से काशी से जुड़े क्षेत्र की पहचान को मजबूती मिलेगी और इसकी विरासत को नया आयाम मिलेगा।
इस मांग पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने और शासन स्तर पर पहल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में केपी जायसवाल, शिवनारायण, रींकू यादव, मनीष कुमार, सुनील, पप्पू, महेंद्र कुमार, संदीप, रामलाल, अनिल कुमार, पारसनाथ, गुलाब और राजेंद्र प्रसाद आदि थे।