अमेठी के 18 ग्राम सभाओं को तोड़कर सुलतानपुर में मिलाने की मांग का BJP नेता अमीता सिंह ने किया समर्थन
पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने अमेठी की 18 ग्राम सभाओं को सुलतानपुर में शामिल करने की मांग का समर्थन ...और पढ़ें

फाइल फोटो। स्रोत- अमीता सिंह की सोशल मीडिया X हैंडल से
HighLights
18 ग्राम सभाओं को अमेठी से सुलतानपुर में मिलाने की मांग।
भाजपा नेता डॉ. अमीता सिंह ने मांग का किया समर्थन।
अमेठी मुख्यालय की दूरी अधिक होने से लोगों को परेशानी।
संवाद सूत्र, रामगंज,(अमेठी)। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डॉ. अमीता सिंह ने भादर की त्रिसुंडी और पीपरपुर न्याय पंचायतों की 18 ग्राम सभाओं के लोगों का अमेठी से हटाकर सुलतानपुर में शामिल करने की मांग का समर्थन किया है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रेम नारायण पांडेय के नेतृत्व में रामनगर स्थित उनके कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि गौरीगंज मुख्यालय की दूरी 45 से 65 किमी, जबकि सुलतानपुर की दूरी महज 10 से 20 किमी है।
ऐसे में लोगों को अमेठी जिला मुख्यालय पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साधन न होने के चलते धन व समय की बर्बादी होती है।
इस हिसाब से 18 ग्राम सभाओं को सुलतानपुर में जोड़ा जाना अति महत्वपूर्ण है। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाने का अनुरोध किया। डॉ. अमीता सिंह ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: अमेठी की 4 सीटों पर कांग्रेस की मजबूत दावेदारी से सपा नेताओं की बढ़ी चिंता