बिहार से दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें; डीडीयू जंक्शन पर होगा ठहराव
छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें बिहार से दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
-1795325456633_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें।
चार जोड़ी ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेंगी।
बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे जाने वालों को राहत।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे की घोषित ट्रेनों में चार जोड़ी ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरेंगी। इनसे बिहार से मुंबई, पुणे और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सभी ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी।
मुजफ्फरपुर-हड़पसर विशेष ट्रेन (05213) 21 नवंबर को रवाना होगी। यह अगले दिन रात 1:43 बजे डीडीयू पहुंचेगी और 1:50 बजे रवाना होगी। वापसी ट्रेन (05214) 23 नवंबर को चलेगी और 24 नवंबर को रात 12:13 से 12:20 बजे तक डीडीयू में रुकेगी। इसमें 22 एलएचबी कोच होंगे।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन (05563) 22 नवंबर को रक्सौल से चलकर 23 नवंबर को सुबह 5:18 से 5:25 बजे तक डीडीयू में रुकेगी। वापसी ट्रेन (05564) 24 नवंबर को एलटीटी से रवाना होकर 25 नवंबर को शाम 6:10 से 6:20 बजे तक डीडीयू पहुंचेगी। इसमें 18 कोच होंगे।
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन (05211) 22 नवंबर को चलेगी और शाम 7:30 से 7:40 बजे तक डीडीयू में रुकेगी। वापसी ट्रेन (05212) 23 नवंबर को रवाना होकर 24 नवंबर को सुबह 8:40 से 8:50 बजे तक डीडीयू पहुंचेगी।
इसमें 17 कोच होंगे। मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन 23 नवंबर को चलेगी। यात्री रवाना होने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस एप से ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चंदौली में 164 दिव्यांग लाभार्थियों को बांटे गए 50 लाख के उपकरण, चार को मिली ई-स्कूटी