विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में 164 दिव्यांग लाभार्थियों को बांटे गए 50 लाख के उपकरण, चार को मिली ई-स्कूटी

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:17 PM (IST)

चंदौली में राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में 164 दिव्यांग लाभार्थियों को लगभग 50 लाख रुपये के 627 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को स्कूटी वितरित करते विधायक सुशील सिंह।

राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को स्कूटी वितरित करते विधायक सुशील सिंह।

HighLights

  1. चंदौली में 164 दिव्यांगों को 627 सहायक उपकरण मिले।

  2. लगभग 50 लाख रुपये के उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

  3. चार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ई-स्कूटी मिली।

जागरण संवाददाता, चंदौली। हुदहीपुर गांव के राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित हुआ। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में पहले से चिह्नित 164 लाभार्थियों को 627 उपकरण निश्शुल्क दिए गए। इनकी लागत लगभग 50 लाख रुपये है।

चार दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी मिली। उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, बीटीई डिजिटल श्रवण यंत्र, टीएलएम किट, कमोड चेयर/स्टूल, बैसाखी, छड़ी, नी-ब्रेस, एलएस बेल्ट, व्हीलचेयर, सिलिकान फोम तकिया, स्वाइवलिंग कालर, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट और वाकर शामिल हैं।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ई-स्कूटी से दिव्यांगजन अपने जरूरी काम पूरे करने के साथ रोजगार भी कर सकेंगे। उन्होंने डिलीवरी ब्वाय के काम का उदाहरण दिया और कहा कि चंदौली में दिव्यांगजनों को निशुल्क ई-स्कूटी देने का यह पहला अवसर है। जायसवाल ने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। अधिकारियों ने उपकरणों की उपयोगिता की जानकारी दी।

पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता डॉ. पीयूष यादव, योगेंद्र मिश्र आदि थे।

यह भी पढ़ें- जौनपुर में 30 जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत, 5.37 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।