चंदौली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, घाटों पर बेदियां बनाने का काम शुरू
चंदौली के धानापुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां नरौली स्थित रामरक्षा घाट सहित अन्य जलाशयों पर व्रती बेदियां बना रहे हैं।

छठ पूजा की तैयारियां तेज।
HighLights
धानापुर, चंदौली में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गईं।
रामरक्षा घाट सहित अन्य जलाशयों पर बेदियां बन रही हैं।
घाटों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाएं अभी अधूरी हैं।
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। नरौली स्थित रामरक्षा घाट सहित आसपास के तालाबों और जलाशयों पर व्रतियों एवं उनके स्वजन ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए जगह-जगह बेदियां बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि, पर्व में अब कुछ ही समय शेष रहने के बावजूद घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था अभी पूरी तरह मुकम्मल नहीं हो सकी है।
महापर्व को लेकर व्रतियों और उनके परिवारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपने स्वजन के साथ घाटों पर पहुंचकर पूजा स्थल चिह्नित कर रही हैं और बेदियों का निर्माण करा रही हैं। कोई बेदी बनाने में जुटा है तो कोई पूजा स्थल को व्यवस्थित करने में लगा हुआ है। घाटों पर धीरे-धीरे छठ पूजा की रौनक बढ़ने लगी है।
घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति अभी संतोषजनक नहीं है। कई स्थानों पर सफाई कार्य अधूरा होने से व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी की आशंका बनी हुई है।
छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों की सफाई, जलाशयों के आसपास जमा गंदगी हटाने, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम समय रहते कराना जरूरी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महापर्व को देखते हुए संबंधित विभाग को घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराना चाहिए, ताकि व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में फार्मर रजिस्ट्री न होने से किसानों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, डेढ़ लाख लोग परेशान