विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में सड़क हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी; शादी समारोह में आए मामा-भांजे की मौत

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:01 PM (IST)

चंदौली के पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर मढ़िया में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने से मामा-भांजे की मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पड़ाव मार्ग पर स्कूटी ट्रैक्टर से टकराई।

  2. हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत।

  3. सड़क किनारे खड़े वाहन बने दुर्घटना का कारण।

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली)। पीडीडीयू नगर-पड़ाव मार्ग पर मढ़िया स्थित तड़वावीर बाबा मंदिर के सामने शनिवार की भोर करीब चार बजे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। पीडीडीयू नगर की ओर से पड़ाव आ रहे उस्मान निवासी दुलहीपुर और उनके मामा जुबैर निवासी रायबरेली को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को पड़ाव के नीबूपुर गांव में जुबैर के बड़े भाई कक्कू के बेटे की शादी में बारात आई थी। इसी शादी में शामिल होने जुबैर भी रायबरेली के बैराना पावर हाउस क्षेत्र से आए थे। रात में वह दुलहीपुर के सतपोखरी स्थित अपनी बहन शबाना पत्नी इस्लाम से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय यह दुर्घटना हो गया। बताया गया कि सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा था, जिस पर पड़ाव पीडीडीयू नगर सिक्स लेन चौड़ीकरण में लगाए जा रहे बिजली के खंभे के समान लेकर जा रहे थे।

स्कूटी पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी। दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल पास के लतीफ अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उस्मान चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी मात्र सात माह पूर्व नरगिस से हुई थी। दुर्घटना का समाचार मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। 112 पीआरवी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

सड़कों पर खड़े वाहन बन रहे दुर्घटना का कारण, कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : पड़ाव से नौबतपुर तक विभिन्न मार्गों पर रात के समय सड़क किनारे और कई जगह सड़क पर ही भारी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। अंधेरे में खड़े इन वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मढ़िया में ट्रैक्टर से स्कूटी टकराने की घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी एक दिन पहले ही नौबतपुर में भी सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान जा चुकी है।

इसके बाद भी सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं आ रही है। कई स्थानों पर सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन रात में दिखाई नहीं देते। ऐसे में तेज गति से आने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये मौत का जाल बन जाते हैं। प्रश्न यह है कि आखिर लगातार हो रहे दुर्घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार विभाग कब जागेंगे?

यह भी पढ़ें- चंदौली मेडिकल कॉलेज में पीजी पढ़ाई होगी शुरू, 12 विभागों में 37 सीटों को मिली मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।