विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में मातम में बदलीं शादी की खुशियां, बरात स्वागत की तैयारी कर रहे युवक की म्यूजिक सिस्टम के नीचे दबकर हुई मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:09 AM (IST)

नौगढ़ (चंदौली) में बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे बंधु प्रसाद की म्यूजिक सिस्टम के नीचे दबकर मौत हो गई। इस दुखद हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नौगढ़ में बारात स्वागत के दौरान हादसा हुआ।

  2. बंधु प्रसाद की म्यूजिक सिस्टम से दबकर मौत।

  3. शादी की खुशियां मातम में बदलीं, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। कस्बा में गुरुवार की रात बारात आने की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब स्वागत की तैयारी में जुटे पड़ोस के ही बंधु प्रसाद की म्यूजिक सिस्टम के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

नौगढ़ निवासी बंधु प्रसाद सोनभद्र से आई बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। पड़ाेस की शादी की खुशियां थीं और बारातियों के स्वागत के लिए इंतजाम किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक म्यूजिक सिस्टम अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गया।

वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। म्यूजिक सिस्टम चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- चंदौली में गैंग्सटर एक्ट में तीन दोषियों को नौ-नौ साल की सजा, पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।