विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में गैंग्सटर एक्ट में तीन दोषियों को नौ-नौ साल की सजा, पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड

By Uday Nath Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 07:01 PM (IST)

चंदौली में अपर सत्र न्यायाधीश पारितोष श्रेष्ठ की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन दोषियों को नौ-नौ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसका भुगतान न करने पर दो दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

चंदौली में गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषियों को नौ साल की सजा और अर्थदंड।

चंदौली में गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषियों को नौ साल की सजा और अर्थदंड।

HighLights

  1. चंदौली में गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषी करार।

  2. अदालत ने नौ-नौ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

  3. प्रत्येक दोषी पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी।

जागरण संवाददाता, चंदौली। गैंग्सटर एक्ट के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश गैंग्सटर एक्ट व फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम पारितोष श्रेष्ठ की अदालत ने गुरुवार को तीन दोषियों को नौ-नौ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड नहीं देने पर दो दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला सैयदराजा थाने में वर्ष 2017 में दर्ज केस से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता अवधेश पांडेय ने पैरवी की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता योगेंद्र सिंह ने तर्क प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया।

दोषियों में कुंवर विवेश सिंह उर्फ बिट्टू, कुंवर रजनीश सिंह उर्फ बाबू और अजय सिंह उर्फ संत जी शामिल हैं। तीनों ग्राम पंचदेवरा, थाना सैयदराजा के निवासी हैं। अदालत ने आदेश दिया कि इस मामले में दोषियों द्वारा पहले से जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाए। तीनों की सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने निर्णय की प्रति दोषियों को निश्शुल्क उपलब्ध कराने और दोषसिद्धि वारंट तैयार कर जिला कारागार वाराणसी भेजने का भी आदेश दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।